Type Here to Get Search Results !

समाज सेवा, महिला सुरक्षा पुरस्कार हेतु आवेदन 03 फरवरी तक

रायसेन, 02 फरवरी 2022
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के क्षेत्र में समाज सेवा,महिला सुरक्षा हेतु वीरता तथा साहस के कार्य करने पर व्यक्तिगत, संस्थागत सामाजिक कार्यो को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार प्रदान किये जाते है। रानी अवंतीबाई वीरता पुरूस्कार महिला वीरता हेतु 01 लाख रूपये, राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरूस्कार, महिला समाज सेवा हेतु 01 लाख रूपये, विष्णु कुमार समाज सेवा पुरूस्कार संस्था, व्यक्ति समाज सेवा हेतु 01 लाख रूपये, मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरूस्कार पुरूष, महिला नारी सम्मान की रक्षा हेतु राज्य स्तर पर 01 लाख तथा जिला स्तर पर 50 हजार रूपये, अरूणा शानबाग साहस पुरूस्कार पुरूष, महिला साहसिक कार्य हेतु 01 लाख रूपये तथा राष्ट्रमाता पदमावती पुरूस्कार पुरूष, महिलाओं की सुरक्षा हेतु साहसिक कार्य हेतु 01 लाख रूपये की राशि प्रदान की जाती है। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन 03 फरवरी 2022 तक तथा उसके पूर्व जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग में जमा कर सकते है। पुरूस्कारों के संबंध में विस्तृत जानकारी www.mpwcdmis.gov.in  पर प्राप्त कर सकते है।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.