Type Here to Get Search Results !

गंदगी देख बिफरे मंत्री कावरे, अस्पताल में एक पेरासिटामोल गोली न होने पर CMHO को फटकार

कोरोनाकाल में परसवाड़ा अस्पताल का हाल, बोले-शाम तक मिल जाए दवा

 बालाघाट। अपने गृह और प्रभार वाले परसवाड़ा दौरे पर पहुंचे आयुष मंत्री राम किशोर नानो कावरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसवाड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया । अस्पताल पहुंचते ही परिसर में दिखी गंदगी पर मंत्री भड़क गए औऱ यह जानकर गुस्से से उबल पड़े कि अस्पताल में पैरासिटामोल की एक गोली मरीजों के लिए उपलब्ध नही है । मंत्री ने सीएमएचओ डॉक्टर मनोज पांडे से फोन पर बात कर फटकार लगाई और निर्देश दिए कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसवाड़ा में खराब स्लीप लैंप मशीन को सुधारवाने, सफाई व्यवस्था को देखने एवं पेरासिटामोल की टेबलेट शाम तक उपलब्ध करावें। ड्यूटी पर मौजूद अमले से कहा कि चादरों की धुलाई नियमित रूप से होती रहे। कलेक्टर की वेबसाइट पर पोस्ट ,,,, मंत्री की नाराजी और स्वास्थ केंद्र में मिली अव्यवस्था की जानकारी वाली पोस्ट कलेक्टर बालाघाट की वेबसाइट पर भी पोस्ट की गई है। मंत्री की नाराजी से मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ अधिकारी पर गाज गिर सकती है।

 कोई कमी न रहे , नई मशीन मिलेगी 

 मंत्री नानो कावरे ने ऑक्सीजन सप्लाई वाले वार्ड को भी देखा, 20 बेड ऑक्सीजन युक्त है। मंत्री श्री कावरे ने बताया कि परसवाड़ा के अस्पताल के लिए 55 लाख रुपए स्वीकृत कराये गये हैं, यहां पर जल्दी ही आइसोलेशन रूम बनेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर पर संचालित आयुष विंग का निरीक्षण कर फार्मासिस्ट से प्रदान की जाने वाली औषधियों की जानकारी ली, और कहा कि किसी भी प्रकार की कोई औषधि कम ना हो। उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण कर दस्तावेजों का अवलोकन किया और एक्स-रे कक्ष का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि एक्सरे कक्ष में नई मशीनों के लिए एसी की आवश्यकता है एसी के अभाव में प्रिंटर काम करना बंद कर देता है। मंत्री श्री कावरे ने बीपीएम श्री अनिल कुकड़े को यह निर्देश दिए कि रोगी कल्याण समिति से नया एसी खरीदा जाए। 

मरीजो को भटकना न पड़े


 पैथोलॉजी लैब के निरीक्षण के दौरान मंत्री कावरे ने अमले को यह निर्देश दिए कि सभी प्रकार के टेस्ट यहीं पर संपन्न हो, टेस्ट के लिए मरीजों को इधर-उधर न भटकना न पड़े। मंत्री जी के संज्ञान में यह जानकारी लाई गई की 48 प्रकार के टेस्ट यहीं संपन्न होते हैं। मंत्री श्री कावरे ने कहा कि जो टेस्ट यहां पर नहीं होते हैं वह मेरी जानकारी में लाया जाए मैं उसके लिए अलग से प्रयास करूंगा और सुविधा बढ़ाएंगे। ड्रेसिंग कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्रेसर को ड्रेस कोड का पालन करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान एसडीओपी श्री अपूर्व भलावी, तहसीलदार श्री नितिन चौधरी, जनपद पंचायत परसवाड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयदेव प्रसाद शर्मा, प्रीतम बोपचे, हिरदेशाह हिरवाने अशोक सिंहले, डिगेंद्र गौतम, महेंद्र तिवारी, उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.