Type Here to Get Search Results !

मामा ने भांजी को किडनेप किया, फिरौती न मिलने पर घर के पीछे दफनाया

सिवनी में मासूम बच्ची की हत्या 

सिवनी। डूंडासिवनी थाना क्षेत्र के गांव आमाङिारिया में 4 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके ही मामा ने गला दबाकर हत्या कर दी। पहले मामा ने मासूम बच्ची के परजिन से 3 लाख की फिरौती मांगी। पैसे नहीं मिले तो बच्ची को घर के पीछे ही दफना दिया। मंगलवार को बच्ची का शव मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। दोपहर 1:30 बजे दो डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम कर शव परजिनों को सौंप दिया है। मासूम बालिका के चाचा सोमिगरी गोस्वामी ने बताया कि बालिका के पिता शोभागिरी गोसाई नागपुर में काम करते हैं। 

 बाजार गई थी मां, घर के सामने से उठा ले गया मामा

मृतक मासूम के पिता शोभागिरी ने बताया कि आमाझरिया गांव में रह रही उनकी 4 साल की बेटी शिवान्या सोमवार को अपने घर के सामने खेल रही थी। मां वर्षा बाई सिवनी शहर के बाजार में खरीदारी करने गई थी। इस दौरान शिवान्या के दूर के मामा 24 वर्षीय नवीन उर्फ अनिल गोसाई ने शिवान्या का अपहरण कर लिया। 

 वाट्सएप पर मांगी 3 लाख रुपए फिरौती

 अपहरण के बाद मामा अनिल ने नागपुर में रह रहे बच्ची के पिता शोभागिरी को वाट्सऐप से उनकी बच्ची को सुरिक्षत दिए जाने के एवज में 3 लाख रु पए 12 घंटे के अंदर देने की मांग की। वाट्सऐप में यह मैसेज देख पिता घबरा गए। शोभागिरी ने अपने छोटे भाई कैलाश को सूचना दी।अपहरण की सूचना पर कैलाश ने शिवान्या को घर में तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। जिसके बाद अपहरण की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने परजिनों के साथ ही घूम रहे शिवान्या के रिश्तेदार नवीन उर्फ अनिल को संदेह के दायरे में लेकर पूछताछ की। डूंडासिवनी थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि पूछताछ के दौरान नवीन ने बताया कि शिवान्या का शव घर के पीछे की बाड़ी में छींद के पेड़ के नीचे दफना दिया है। आरोपी के बताए हुए स्थान पर पुलिस ने तलाशी की तो शिवान्या का शव वहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.