देश द्रोही दिग्विजय सिंह तय नहीं कर सकते कि वीडी शर्मा क्या है
January 13, 2022
0
भाजपा अध्यक्ष का हमला, बोले बदनाम करने का टेंडर लेते हैं दिग्विजय
भोपाल। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर बड़ हमला बोला, बैतूल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान खुद पर लगे आरोप से आहत भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे देशद्रोही तय नहीं करेंगे कि वीडी शर्मा क्या है। उन्होने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अपने अध्यक्ष पर विश्वास करते हैं..तुम्हारे जैसे लोगों के आरोप से कुछ नहीं होता।
वीडी शर्मा यहीं नहीं रुके, उन्होने कहा कि दिग्विजय सिंह दलाली खा कर नेताओं को बदनाम करने का टेंडर लेने का काम करते हैं। ये बात जनता भी समझने लगी है। वे (दिग्विजय)खुद ही कहते हैं कि मैं जहां जाता हूं, वोट कट जाते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कमलनाथ दिग्विजय सिंह के इशारे पर सरकार चलाते थे, तब उनकी कैबिनेट के ही मंत्री उमंग सिंगार ने कहा था कि प्रदेश का सबसे बड़ा रेत माफिया और शराब माफिया दिग्विजय सिंह है।
कांग्रेस बोली- ऐसी अमर्यादित बात करने वाले अहंकारी
इधर, जबलपुर में कांग्रेस ने वीडी शर्मा के इस बयान को अमर्यादित ठहराया है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि जो अक्षम होता है, किसी लायक नहीं होता वो ही ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर सकता है,अहंकार में कुछ भी कह सकता है। उन्होने कहा कि ओबीसी आरक्षण मामले में गलत बयानी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सांसद व पूर्व महाधिवक्ता विवेक तन्खा ने ऐसी ही गलत बयानी पर 10 करोड़ रुपए का मानहानि दावा कोर्ट में किया है, इस तरह के गलत आरोप या अमर्यादित बात कर फिर वीडी शर्मा मानहानि को आमंत्रित कर रहे हैं।
Tags