Type Here to Get Search Results !

किसी के प्रलोभन में आए बिना करें मताधिकार का प्रयोग,कलेक्टर ने शपथ दिलाई

12 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मानस भवन में कार्यक्रम

 जबलपुर। निर्वाचन साक्षरता और सशक्त लोकतंत्र के उद्देश्य से शुरू किए गए राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कहा कि किसी के प्रलोभन में आए बिना अपने मताधिकार का उपयोग करें। उन्होने 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मानस भवन ऑडीटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मतदाताओं को शपथ दिलाई। इससे पहले कलेक्टर ने एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचन आयोग का संदेश वाचन किया गया। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति और मतदाता जागरुकता से संबंधित कार्यक्रमों की प्रस्तुति के बाद प्रशस्ति-पत्र वितरित किए गए।

मतदाताओं को यह शपथ दिलाई गई

शपथ में कहा गया, कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्ष्क्षुण रखते हुए निर्भीक हो कर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.