Type Here to Get Search Results !

दुर्घटनाग्रस्त होते बची शक्तिपुंज एक्सप्रेस, सिंगरौली के समीप रोकी गई ट्रेन

इंजन से टकराया था ट्रेक पर पड़ा पटरी का टुकड़ा 

जबलपुर। हावड़ा से चलकर जबलपुर आने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होते बच गई। बताया जाता है कि ट्रेन का इंजन गुरुवार की सुबह सिंगरौली के पास ट्रेक के किनारे पड़ी पटरी से टकरा गया जिसके चलते इंजन का कैटल गार्ड तिरछा हो गया। इंजन के टकराने के बाद लोको पायलट ने ट्रेन को वहीं रोक रोक दिया। करीब 1 घंटे तक चले सुधार कार्य के बाद ट्रेन को जबलपुर के लिए रवाना किया गया। दोपहर तीन बजे जबलपुर पहुंचने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस 1 घंटा विलंब से चलकर जबलपुर पहुंचने की संभावना बताई गई। 

कैटल गार्ड ने बचाई दुर्घटना

बताया जाता है कि ट्रेन क्रमांक-11448 शक्तिपुंज एक्सप्रेस जब छितौनी और विजयसोता स्टेशन के बीच में थी तथी रेल ट्रेक के किनारे पड़ी पटरी से ट्रेन का इंजन टकरा गया। जिससे इंजन का कैटल गार्ड तिरछा हो गया। लोको पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तिरछे हुए कैटल गार्ड का सुधार कार्य करवाया तब कहीं जाकर एक घंटे विलम्ब से ट्रेन जबलपुर के लिए रवाना हो पाई। इस घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.