परिजन सदमे में, कारण पता लगा रही पुलिस
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं पनागर विधानसभा को पार्टी का गढ़ बनाने वाले मोती कश्यप की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि घटना के वक्त अधारताल स्थित घर में कोई नहीं था और परिजनों को जैसे ही पता चला, पुलिस को सूचना दी गई। इस घटना से मोती कश्यप के परिजन सदमे में हैं और क्षेत्र में शोक व्याप्त है। अधारताल पुलिस ने बताया कि रामनगर अधारताल में रहने वाली 42 वर्षीय तृप्ति पटले ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पंचनामा कार्रवाई कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। तृप्ति पटले शहपुरा में प्रोफेसर पद पर कार्यरत थी। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। इस संबंध में परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।