Type Here to Get Search Results !

गोटेगांव की डॉली चौरसिया साउथ फिल्मों में क्या गई,रिश्तदारों ने प्रापर्टी हड़प ली

नरसिंहपुर एसपी से की रेवेन्यु रिकार्ड व बैंक में फजीवाड़े की शिकायत

 नरसिंहपुर। जिले के गोटेगांव से निकलकर दक्षिण भारत की फिल्मों में कॅरियर बनाने वाली डॉली चौरसिया के साथ धोखाधड़ी और पैतृक सम्पत्ति हड़पने की बात सामने आई है। जमीन के कागजात में फर्जीवाड़ा करने,जाली दस्तखत से बैंक में फ्रॉड करने वाले कोई और नहीं उसके अपने चाचा-परिजन हैं। पुलिस में शिकायत देने वाली अभिनेत्री डॉली चौरसिया ने बताया रिश्तेदारों ने पैतृक जमीनों के रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया। नरसिंहपुर एसपी विपुल श्रीवास्तव ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। 

चाचा ने बैंक में खुलवाए फर्जी एकाउंट ..

 इस मामले में खबर मिली है कि किसी परिचित ने डॉली को फर्जीवाड़े की जानकारी दी, जिसके बाद दक्षिण भारत की फिल्मों में सक्रिय डॉली चौरसिया ने एक्शन लिया। वे जब गोटेगांव पहुंची तो राजस्व रिकार्ड संबंधी जानकारी से चौंक गई। डॉली ने अपने चाचा और परिजनों पर पैतृक जमीन हड़पने के साथ ही बैंक में सफर्जी अकाउंट खुलवाकर लोन लेने का आरोप लगाया है। डॉली का आरोप है कि रिश्तेदारों ने लाखों रु पए का ट्रांजेक्शन भी किया है। एसपी ऑफिस पहुंचीं डॉली का कहना है कि वह मूलत: नरिसंहपुर के गोटेगांव की रहने वाली हैं। फिल्मों में अभिनय के कारण वह चैन्नई में रहती हैं। यहां आना-जाना कम होता है, इसलिए मां को भी साथ में ही रख रही हैं। इसका फायदा उठाते हुए चाचा और परिवार के अन्य सदस्यों ने फर्जी तरीके से पैतृक जमीन हड़प ली। मां के फर्जी हस्ताक्षर और दस्तावेज बनवाकर बैंकों में अकाउंट खोलकर लोन भी ले लिया। 

बैंक वालों पर मिलीभगत का आरोप 

डॉली का कहना है कि मां जिस समय यहां नहीं थीं, उसी समय यानि 2017 से 2022 के बीच प्रॉपर्टी में नाम चेंज हुए हैं। बैंक में जाली हस्ताक्षर से अकाउंट खुले हैं। बैंक वाले भी कुछ भी बताने तैयार नहीं है। 5 बैंकों के स्टेटमेंट मिले हैं जिसमें सब साफ है। यह सब फर्जीवाड़ा चाचा कृष्ण कुमार चौरिसया द्वारा किया गया है और इसमें बाकी रिश्तेदारों ने उनका साथ दिया है। कृष्ण कुमार की पत्नी ने हमारी मम्मी के फर्जी साइन किए हैं, जो 5 बैंकों के स्टेटमेंट हमें मिले हैं। तीन-चार महीने में ही 10 लाख से अधिक का घपला किया गया है। यह सब 2017 से 2022 तक चला है। हमारी जो प्रॉपर्टी है, उस पर इन लोगों ने लोन भी लिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.