Type Here to Get Search Results !

जबलपुर स्टेशन पर हादसा टला, बांद्रा स्पेशल के डिब्बे पटरी से उतरे



अधिकारी मौके पर पहुंचे, ढाई घंटे की मशक्कत में ट्रेन को प्लेटफार्म पर खड़ा किया

 जबलपुर। मुख्य रेलवे स्टेशन पर शुक्र वार की दोपहर रेल हादसा टल गया। प्लेटफार्म-3 पर जबलपुर से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली ट्रेन 02134 के डिब्बे पटरी से उतर गए। यह डिरेलमेंट उस समय हुआ जब खाली रैक बैक हो रहा था और उसके दो डिब्बे पटरी से उतरकर कांक्रीट के स्लीपर पर आ गए। इस वजह से शाम 5 बजे रवाना होने वाली ट्रेन करीब 5 घंटे बाद रवाना हो सकी। वहीं समय पर स्टेशन पहुंचे यात्रियों को सूचना दी गई कि वे उन्हें एसएमएस से ट्रेन छूटने का समय बताया जाएगा। खास बात ये रही अधिकारियों के सक्रिय होने से कुछ ही घंटों में डिब्बों को पटरी पर लाया गया। 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीआरएम 

जबलपुर स्टेशन के मदन महल छोर से प्लेटफार्म क्र .03 पर उक्त बांद्रा फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस के रैक को बैक करके प्लेटफार्म पर लगाया जा रहा था, तभी इस ट्रेन की बोगी न. एस.03 तथा एस.04 के दो-दो पिहये पटरी से उतर गए एवं स्लीपर पर आ गए. खाली एवं डेड स्लो रफ्तार में होने से रैक के डिब्बों के पहिए उतरते ही तुरंत गाड़ी को रोका कर वृहद स्तर पर डिब्बों को पटरी पर लाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही डीआरएम संजय विश्वास,एडीआरएम अमितोज बल्लभ, सहित मंडल के ब्रांच अधिकारी विश्वरंजन, विराट गुप्ता,डॉ.मधुर वर्मा, संजय मनोरिया, जेपी सिंह,बी.एन. मिश्र, मनीष पटेल,अभिषेक मिश्र,देवेश सोनी, कमांडेंट अरु ण त्रिपाठी सहित अनेक अधिकारी एवं जी.आर.पी तथा रेल सुरक्षा बल के जवान घटना स्थल पर पहुंच गए थे।

 घटना की जांच के आदेश

 उक्त घटना के समय प्लेटफार्म-3,4 एवं 5 को ट्रेनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। डीआरएम ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उक्त ट्रेन के दोनों डिब्बों में जबलपुर से लगभग 35 यात्रियों को बैठना था, यह गाड़ी जबलपुर से इटारसी,भोपाल,उज्जेन,रतलाम,सूरत तथा वापी मार्ग से बांद्रा टर्मिनस (मुंबई) तक 1257 किलो मीटर का सफर लगभग 21 घंटे में तय करती है। घटना के कारण ट्रेन की रवानगी में बिलंब की सूचना संबंधित रेलवे स्टेशन को दे दी गई थी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.