Type Here to Get Search Results !

शिवराज बोले-हमारे बब्बा जी भी कांग्रेसी थे, कांग्रेस ने कहा-फिर क्यों कोसते हो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर कांग्रेस का पलटवार


भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कांग्रेस के लंबे कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे बब्बा जी भी कांग्रेसी थे। इस पर कांग्रेस ने पलटवार कर पूछा कि फिर क्यों कांग्रेस को कोसते हो और कहते हो कि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा कि शिवराज जी ने राज खोल दिया कि उनके बब्बा जी भी कांग्रेस में थे, फिर वे किस मुँह से कहते हैं कि कांग्रेस ने 50 साल में कुछ नही किया ,ऐसा कहकर तो आप अपने बब्बाज़ी को ही कोसते हो , इस हिसाब से तो सारे भाजपाई कांग्रेस को नही अपने बब्बाज़ी को ही कोसते हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.