Type Here to Get Search Results !

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल के दामाद आईएएस श्यामवीर जाएंगे जम्मू-कश्मीर

भोपाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा में मध्यप्रदेश कॉडर के आईएएस अधिकारी श्यामवीर सिंहअब जम्मू एवं कश्मीर में नौकरी करेंगे। राज्य सरकार ने उन्हें तीन साल के लिए इंटर कॉडर डेप्युटेशन पर कश्मीर भेजने की मंजूरी दे दी है। श्यामवीर मध्यप्रदेश कॉडर के 2018 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। श्यामवीर सिंह भाजपा के कद्दावर नेता व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल के दामाद हैं। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गोरमी क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव के रहवासी श्यामवीर वर्ष 2018 की संघ लोक सेवा आयोग की परीक्ष में 284 रैंक लाकर चर्चा में रहे थे। वे एक फौजी के बेटे हैं। आईआईटी दिल्ली विवि से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद वे नौकरी करने लगे। 2016 में भी उन्होंने यूपीएससी पास की थी तब कम रैंक मिलने के कारण उन्हें आईआरएस मिला था जिसके बाद वे रक्षा मंत्रलय में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे। 2018 में फिर यूपीएससी दी और इस बार वे आईएएस बन गए। उनका विवाह केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की बेटी फलित पटेल के साथ हुआ। मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर नौकरी करने के बाद अब उन्हें जम्मू एवं काशमीर में इंटर कॉडर डेप्युटेशन पर तीन साल के लिए भेजा जा रहा है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.