Type Here to Get Search Results !

सेक्सुअल रिलेशन बनाते समय दांत से काटता है पति, कोर्ट ने कहा- बत्तीसी निकाल लो

इंदौर के ज्वेलर पति का 27 साल छोटी पत्नी से चौंकाने वाला व्यवहार

 इंदौर। जिला अदालत ने चौंकाने वाला फैसला सुनाते हुए कहा कि आरोपी की बत्तीसी निकालो। यह मामला एक महिला से जुड़ा है जिसका सराफा कारोबारी पति शारीरिक संबंध बनाते समय दांत से काटता है, कोर्ट ने कहा कि इसकी (आरोपी की) बत्तीसी निकालो। बताया जाता है कि महिला पुलिस ने दिसंबर 2021 में ज्वेलर्स के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था,जिसमें उसकी पत्नी ने अननेचुरल सेक्स को लेकर बयान दर्ज कराते हुए कहा था कि पति रिलेशन बनाते समय दांत गड़ाता है। 

ज्वेलर की पत्नी उम्र में 27 साल छोटी है

उम्र में 27 साल छोटी पत्नी ने 67 वर्षीय ज्वेलर पति के खिलाफ अननैचुरल सेक्स का केस दर्ज कराया था। आरोपी गुजरात का रहने वाला है और उसकी पहली पत्नी की कोरोना से मृत्यु हो गई थी। फरियादी युवती भी अपने पति से काफी समय से अलग रह रही थी। करीबी रिश्तेदारों के माध्यम से ज्वेलर का रिश्ता आया था और कुछ समय बाद अक्टूबर 2021 शादी की पहली रात में ही पति ने गलत तरीके से रिलेशन बनाए थे और इसके बाद बार-बार वह ऐसा करने लगा। पति से परेशान युवती दिसंबर माह में गुजरात से अपने मायके इंदौर आकर रहने लगी। 

आंतरिक अंगों पर दांतों के निशान

 महिला की ओर से एडवोकेट केके कुम्हारे ने पैरवी की और बताया कि ज्वेलर पति अपनी विवाहिता के साथ अननेचुरल सेक्स की हदें पार करता है। महिला के साथ की गई हैवानियत के फोटो और महिला के आंतरिक अंगों पर दांत से काटने के निशान कोर्ट के समक्ष पेश किए गए। कोर्ट ने केस को महिला संबंधी गंभीर अपराध मानते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए और पुलिस को उसकी नकली बत्तीसी जब्त करने कहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.