Type Here to Get Search Results !

जबलपुर में कोरोना से मौतों के साथ बढ़े पॉजिटिव केस

जबलपुर। जिले में लगातार बढ़ रहे पॉजिटिव केसों ने चिंता बढ़ा दी है। यहां मौतों के साथ संक्रमण की रफ्तार तेज होने के बीच मंगलवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार 970 नए पॉजिटिव केस मिले, वहीं 2 मरीजों की मौत सरकारी रिकार्ड में दर्ज की गई। जबलपुर में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 5461 हो गई है। हालांकि 517 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। प्रशासन के अनुसार अभी जबलपुर में कोरोना के नए वैरियंट के केस नहीं मिले है, लिहाजा सतर्कता जरूरी है। मंगलवार को कोरोना की तीसरी लहर ने दूसरी लहर के पीक का रिकार्ड तोड़ दिया है। जबलपुर में 8 मई 2021 को 946 पॉजिटिव केस अधिकतम मिले थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.