Type Here to Get Search Results !

जावेद हबीब के थूकने पर बवाल, हेयर स्टाइलिस्ट निकला भाजपा का सदस्य

विधायक आकाश विजयवर्गीय बोले-48 घंटे में बंद कराओ इसके सैलून 

इंदौर। देश के मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब द्वारा महिलाओं की हेयर ड्रेसिंग वर्कशॉप में एक महिला के सिर पर थूकने का वीडियो वायरल होने से मध्यप्रदेश में बवाल मच गया है। भाजपा दिग्गज कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय ने इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र सहित तमाम अफसरों को संबोधित वीडियो मैसेज में कहा है कि यदि 48 घंटे के अंदर जावेद हबीब के सैलून बंद नहीं किए गए तो वे आंदोलन कर बंद करवा देंगे। इस मामले की खास बात ये सामने आई कि जावेद हबीब का 2019 में भाजपा सदस्यता लेने का ट्वीट मैसेज भी वायरल कर कहा जा रहा है कि ये तो भाजपा का कार्यकर्ता है। अकेले इंदौर में हबीब के 10 सैलून हैं, जिनमें हाई सोसायटी की महिलाएं जाती हैं।

 भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से कहा- पार्टी से निकालो 

विधायक आकाश विजयवर्गीय की चेतावनी के साथ ही भाजपा ने इसे मुद्दा बना लिया है। इंदौर भाजपा शहर उपाध्यक्ष सुमित मिश्र ने जावेद हबीब की इस हरकत को अक्षम्य बताया है और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कहा है कि जावेद को खुद को भाजपा का सदस्य बताता है, यदि ऐसा है तो उसे निष्कासित किया जाए। सुमित मिश्र ने लिखा है कि ओमिक्र ॉन का संक्र मण नाक और मुंह से फैलता है। दुनिया के विशेषज्ञ लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए प्रेरित कर रहे हैं। खुद को हेयर डिजाइनर बताने वाला यह व्यक्ति इंसानियत का दुश्मन बनकर थूक भी रहा है। दूसरों को भी ऐसा करने के लिए उकसा रहा है। सोशल मीडिया पर यह भी वायरल हो रहा है कि जावेद हबीब ने भाजपा की सदस्यता लेकर ट्वीट किया था कि ‘आज तक मैं बालों का चौकीदार था, आज से देश का चौकीदार बन गया हूं’।

 जिसके सिर पर थूका उसने एफआईआर कराई

3 जनवरी को मुजफ्फरपुर के होटल में जावेद हबीब की वर्कशॉप थी, जिसमें जावेद ने हेयर स्टाइल के टिप्स दिए थे। जावेद हबीब ने बताया कि पानी न होने की स्थिति में थूक से भी हेयर कट किए जा सकते हैं। उन्होंने डेमो के रूप में कुर्सी पर बैठी महिला के सिर पर थूक दिया। इसका वीडियो 6 जनवरी को वायरल हुआ। महिला की पहचान पूजा गुप्ता के रूप में हुई जो बागपत जिले में बडौत कस्बे की रहने वाली है और ब्यूटी पार्लर संचालित करती है। पूजा ने 6 जनवरी को थाना मंसूरपुर में जावेद हबीब के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.