फरवरी में केस बढ़ने की चेतावनी
जबलपुर। पॉजिटिविटी रेट कम होने और आर वेल्यू कम होने के दावों के बीच तीसरी लहर हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। रविवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार 910 नए पॉजिटिव केस मिले। वहीं सरकारी रिकॉर्ड में एक मौत दर्ज की गई। एक्टिव केसों की संख्या 4717 हो गई। ख़बत है कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी संक्रमण फैल रहा है। आर वेल्यू यानि एक संक्रमित व्यक्ति कितने लोगों को प्रभावित करता है उसका रेट एमपी में 1.68 बताया जा रहा है, फिर भी फरवरी के पहले हफ्ते में केस ज्यादा मिलने की संभावना बताई जा रही है।