Type Here to Get Search Results !

महर्षि पत्रकारिता सम्मान प्रदेश टुडे के अंकित उपाध्याय को

जबलपुर। दुनिया के 218 से ज्यादा देशों में भावातीत ध्यान के जनक वैदिक क्रांति के सूत्रधार महर्षि महेश योगी की 105 वीं जयंती के अवसर पर 12 जनवरी बुधवार को 20 वां महर्षि महेश योगी पत्रकारिता सम्मान समारोह गोलबाजार में आयोजित है। इस अवसर पर प्रदेश टुडे के पत्रकार अंकित उपाध्याय को महर्षि पत्रकारिता सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर आजतक न्यूज चैनल के वरिष्ठ पत्रकार संजय सिन्हा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड सहित अनेक पत्रकार-छायाकारों को पुरस्कृत किया जाएगा। अपरान्ह साढ़े बारह बजे से आयोजित समारोह में दैनिक भास्कर प्रशांत सोनी, पत्रिका से श्याम बिहारी सिंह, फोटोग्राफर दीपक पटेल, नईदुनिया के संजय तिवारी, हिंदी एक्सप्रेस से अजय पाठक, यश भारत के अमित झा को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के अतिथि जवाहरलाल नेहरु कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीके बिसेन, विधायक विनय सक्सेना, उद्योगपति बाबू विश्वमोहन, पूर्व विधायक नित्यनिरंजन खम्परिया होंगे। आयोजन समिति के जादूगर एसके निगम, अनूप वर्मा, विजय जायसवाल, प्रतुल श्रीवास्तव, हरीश कुमार गंभीर, राजेंद्र कुमार टहनगुरिया, राजेश पाठक, राजीव गुप्ता, अंकिता निगम ने बताया, कि नव भारत से दुबेजी, महर्षि आयरुवेद के मोदीजी, स्वतंत्र पत्रकार सागर के अशोक तिवारी को भी पुरस्कृत किया जाएगा। विशेष पुरस्कार नीतू पांडे को विधि प्रकाश अवॉर्ड दिया जाएगा। पत्रकार चयन समिति में डॉ. पंकज शुक्ला, मनीष गुप्ता, अविनाश दीक्षित हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.