Type Here to Get Search Results !

नई शराब नीति : दिग्विजय बोले कलेक्टर-एसपी, मंत्रियों के पास पहुंच रहा हिस्सा

सीएम शिवराज का तर्क, अवैध शराब की बिक्री रोकने उठाया कदम

 भोपाल। प्रदेश में नई शराब नीति लागू होने के साथ ही सियासी तकरार शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इसका विरोध सड़क पर उतर कर शुरू हो गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने शराब सस्ती कर अपनी मंशा साफ कर दी है। वहीं सीएम शिवराज सिंह ने साफ कर दिया कि शराब की कीमत कम करने के पीछे अवैध शराब की बिक्री रोकना है। उधर,पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सवाल किया है कि अवैध शराब किसके संरक्षण में बिक रही है। उन्होने कहा कि कलेक्टर-एसपी सहित बड़े अधिकारियों व मंत्रियों तक हिस्सा पहुंच रहा है।

 दिग्विजय से अलग उनके भाई लक्ष्मण सिंह की राय

दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह शराब नीति पीने वालों की सहूलियत के लिए बनाई गई है,आम जनता के लिए नहीं है। अनाज सस्ता होना चाहिए, लेकिन अनाज महंगा और शराब सस्ती हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री बोले- शिवराज ने कहा था कि नर्मदा के किनारे 5 किलोमीटर तक शराब नहीं बिकेगी, लेकिन बीजेपी नेता इस दायरे में शराब बेच रहे हैं,उन पर कोई रोक नहीं है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से अलग उनके भाई लक्ष्मण सिंह की राय है। लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि मध्यप्रदेश में नई आबकारी नीति की घोषणा हुई है। आशा करते हैं कि यह और अधिक रोजगार उपलब्ध कराएगी और वर्षों से चल रहे चंद लोगों का एकाधिकार समाप्त करेगी। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में हाल ही में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए नई आबकारी नीति को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। यह नीति 1 अप्रैल से लागू होगी। इसमें विदेशी शराब 20 प्रतिशत तक सस्ती करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें 1 करोड़ तक की आय वालों को होम बार लाइसेंस देने का प्रावधान किया गया है।

 पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत बोले-उमा भारती को भुला दिया

पूर्व वित्त मंत्री और जबलपुर पश्चिम से कांग्रेस विधायक तरु ण भनोत ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने मन बना लिया है कि प्रदेश के घर-घर में शराब बिक्र ी हो। इसीलिए नई शराब नीति लागू की जा रही है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, मॉल सभी जगह शराब बेचने का प्रावधान किया गया है। तरुण भनोत ने पूर्व मुख्यमंत्नी उमा भारती के बयानों की याद दिलाई जिसमें उमा भारती ने प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग उठाई थी। भनोत ने पूछा कि शराब की नई नीति बनाने से पहले क्या सरकार ने उमा भारती से चर्चा की है? या उन्हें भुला दिया?

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.