Type Here to Get Search Results !

महाकोशल एक्सप्रेस के सामने कूदा अधेड़, सिर धड़ से अलग

सिहोरा के र्कुे ब्रिज पर घटना, सुसाइड का कारण पता कर रही पुलिस

 सिहोरा। महाकोशल एक्सप्रेस के सामने कूदकर एक अधेड़ व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। ट्रेन रेलवे ट्रेक पर र्कुे ब्रिज से गुजर रही थी तभी उसने जान दे दी। हादसे में उसका सिर कटकर धड़ से अलग हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सिहोरा के वार्ड-2 निवासी 45 वर्षीय राजू पथरोल के रूप में की गई। खितौला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जेल रोड निवासी राजू पथरोल सुबह 7 बजे घर से निकला था, ऐसा माना जा रहा है कि घर में किसी बात से नाराज होकर वह निकला था। पुलिस को सूचना मिली कि र्कुे ब्रिज के समीप जबलपुर-कटनी रेलवे ट्रेक पर किलोमीटर क्र मांक 1031/27 से 1031/25 के बीच किसी की लाश पड़ी है। पुलिस ने पूछताछ की तो मृतक की पहचान राजू पथरोल के रूप में की गई। खितौला पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.