नवनियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह का संकल्प
प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
जबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर महानगर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि युवा शक्ति पं दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदयी प्रयत्न व स्वामी विवेकानंद जी के सपनों का भारत बनाने में अपनी ऊर्जा लगाएगी। प्रथम नगर आगमन पर स्वागत से गदगद योगेंद्र सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है, इसे कमजोर न होने देंगे।इस अवसर पर युवाओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
संगठन को गति दें युवा : जीएस ठाकुर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष श्री जीएस ठाकुर ने कहा कि प्रसन्नता की बात है कि आज युवा मोर्चा के अध्यक्ष के दायित्व मिलने के बाद प्रथम स्वागत कार्यक्रम में युवा मोर्चा के सभी पूर्व दायित्ववान कार्यकर्ता यहाँ उपस्थित है। और मैं युवा मोर्चा से अपेक्षा करता हूँ कि संगठन के विस्तार हेतु चल रहे बूथ विस्तारक कार्य को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे और युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता अपनें अपने बूथ में संगठन के कार्य को गति दें।
युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा आज राष्ट्रीय युवा दिवस है और आज का दिन युवा दिवस के रूप में इसीलिए मनाया जाता है क्योंकि पूरी दुनिया में भारत की संस्कृति का परचम लहराने वाले हमारे प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद जी की आज जयंती है। आज उनकी जयंती पर मैं युवा मोर्चा की नई जिम्मेदारी के साथ आप सभी के सामने हूँ। उन्होंने कहा आप सभी जानते है कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और इस देश ही नही पूरे विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता होना अपने आप मे गौरव की बात है और जब आपको अपने संगठन की ओर से कोई दायित्व सौपा जाता है तो आपकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है और हमारे नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसे जबलपुर के सभी वरिष्ठ जनो के मार्गदर्शन और आप सभी युवाओ के साथ पूरा करने का पूरा प्रयास करूंगा साथ ही आपको विश्वास दिलाता हूं कि कभी मेरे आचरण और व्यवहार से कभी हमारे नेताओ का सिर नीचा नही होगा और न ही कभी संगठन की मर्यादा टूटेगी। जो जिम्मेदारी मुझे प्राप्त हुई है उस पर खरा उतरने का प्रयास करते हुए सदा ही में सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करूंगा संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास करूंगा। इस दायित्व के लिए मैं हमारे प्रदेश संगठन जिला संगठन एवँ सभी जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ जनो के प्रति आभार प्रकट करता हूँ और सभी युवा साथियों को विश्वास दिलाता हूं कि हम मिलकर पं दीनदयाल जी के अन्त्योदयी विचारधारा को लेकर विवेकानंद जी कर सपनो का भारत बनाने में अपना योगदान देंगे।
कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अजय विश्नोई, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अश्वनी परांजपे ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण पूर्व नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल, संचालन महामंत्री राज भटनागर एवँ आभार टीटू सोनकर ने किया। कार्यक्रम में व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम तिवारी, डॉ जितेंद्र जामदार, एसके मुद्दीन, अरविंद पाठक, पंकज दुबे, रजनीश यादव, जय रोहाणी, हरीश ठाकुर, अतुल दुबे के साथ बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। ,