Type Here to Get Search Results !

यदि पत्रकार बेईमान हो जाए तो ...?

महर्षि पत्रकारिता सम्मान समारोह में बोले संजय सिन्हा 

जबलपुर। महर्षि महेश योगी के जन्मदिवस पर गोलबाजार में आयोजित महर्षि पत्रकारिता सम्मान समारोह में आज तक न्यूज चैनल के बाद टाइम्स ग्रुप के वरिष्ठ पत्रकार संजय सिन्हा ने सवाल उठाया, कि महाभारत युद्ध का समाचार राजा यानी धृतराष्ट्र को सुनाने वाले संजय पत्रकार ही थे। कल्पना करिए यदि समाचार प्रेषित करने में संजय बेईमानी कर देते तो क्या होता? उन्होंने कहा, कि अधिकारी-राजनेता, चित्रकार-कलाकार भ्रष्ट हो जाय तो समाज का उतना नुकसान नहीं होगा, जितना पत्रकार के भ्रष्ट या बेईमान होने पर हो सकता है। वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र वाजपेयी ने कहा, कि आज के दौर में सबसे बड़ा संकट विश्वास का संकट है। पत्रकारिता को इस पर काम करना चाहिए। मंच पर पंकज पटैरया, बाबू विश्वमोहन, नित्यनिरंजन खंपरिया, मयंक तिवारी आदि मौजूद थे। इस अवसर पर संजय सिन्हा को पत्रकारिता का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया। वहीं प्रदेश टुडे के युवा पत्रकार अंकित उपाध्याय को पत्रकारिता पर उनके सराहनीय योगदान पर सम्मानित किया गया। उनके साथ ही दैनिक भास्कर के प्रशांत सोनी, पत्रिका के श्याम बिहारी सिंह, दीपक पटेल, हिंदी एक्सप्रेस के अजय पाठक, यश भारत के अमित झा, नईदुनिया के पत्रकार संजय तिवारी आदि का भी सम्मान हुआ। अतिथियों का स्वागत प्रतुल श्रीवास्तव, विजय जायसवाल, राजेश पाठक प्रवीण ने किया। जादूगर एसके निगम ने कार्यक्रम का शानदार संचालन किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.