Type Here to Get Search Results !

एमपी के राज्यपाल रहे लालजी टंडन की बहू ने योगी के मंत्री पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

पीएम, सीएम व महिला आयोग को भेजे पत्र में मंत्री आशुतोष टंडन पर कार्रवाई की मांग 

लखनऊ। यूपी भाजपा के दिग्गज नेता, पूर्व सांसद व मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे लालजी टंडन की पौत्र वधु दिशा टंडन दहेज प्रताड़ना की शिकार हो गई। दिशा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत में उसने कहा कि बाबूजी (लालजी टंडन) बहुत सरल व्यक्ति हैं, लेकिन उनकी ससुराल के अन्य सदस्य जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं, दहेज कम लाने का उलाहना देकर लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे हैं। बाबूजी मध्यप्रदेश के राज्यपाल होने के कारण ज्यादातर समय भोपाल में रहते थे, तब उसके साथ ज्यादती की गई।

 योगी सरकार में मंत्री हैं आशुतोष टंडन

टंडन परिवार की बहू दिशा लखनऊ पूर्व से विधायक व योगी सरकार में नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री आशुतोष टंडन के भाई अमित टंडन की पुत्र वधु हैं। दिशा की शादी दिसंबर 2019 में अमित टंडन के बेट आयुष के साथ हुई थी। वरिष्ठ भाजपा नेता लालजी टंडन लखनऊ से कई बार सांसद रहे हैं। दिशा का आरोप है कि मंत्री आशुतोष टंडन के दबाव में उसकी शिकायत पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

 दहेज कम लाने के कारण हर रोज प्रताड़ना

दिशा ने पीएम एवं सीएम सहित महिला आयोग को भेजी शिकायत में कहा है कि उसे दहेज कम लाने के कारण हर रोज प्रताड़ित किया जाता है। उसका कहना है कि मैं मध्यमवर्गीय किसान की बेटी हूं और बहुत ही सामान्य परिवार से आई हूं। मुङो कहा जाता था कि हमारे घर में जो भी बहुएं आती हैं, वो ये-ये दहेज लेकर आती हैं। मैं एक संयुक्त परिवार की बहू हूं,इसमें समय-समय पर इन सब चीजों की डिमांड होती थी कि सब बहुएं ये-ये चीजें लाती हैं और तुम नहीं लाई हो तो हमें समाज में नीचा देखना पड़ता है। दिशा का दावा है कि उसके पास रिकार्डिग है, वहीं उसने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर मंत्री आशुतोष टंडन के परिवार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.