Type Here to Get Search Results !

रेप-प्रताड़ना की शिकार महिलाओं को टिकट ,यूपी चुनाव में कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक

चर्चित हाथरस व उन्नाव कांड से जुड़े परिवारों पर नजर
लखनऊ। यूपी चुनाव ऐलान के बाद फिलहाल रैलियों-सभाओं पर भले ही बंदिश हों, पर राजनीतिक दलों के मैदानी दांव-पेंच से माहौल गर्म है। सीएम योगी के मंत्री और दलित नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के 3 विधायकों सहित भाजपा छोड़ने और सपा नेता अखिलेश यादव के राजनीतिक दांव से अलहदा यूपी में प्रियंका गांधी के सहारे जमीन तलाश रही कांग्रेस ने भी मास्टर स्ट्रोक खेला है। देश में रेप और प्रताड़ना के मामले में चर्चित रहे पीड़ित परिवारों की महिलाओं को टिकट देने की रणनीति ने आधी आबादी को रिझाने एक और कदम बढ़ाया है। इसमें हाथरस गेंग रेप,उन्नाव गेंग रेप और पंचायत चुनाव में सरेआम महिला की साड़ी उतारकर बेइज्जती कांड में पीड़ित व उनके परिजनों पर कांग्रेस दांव लगाने जा रही है।


प्रियंका बोली-विधायक बनो फिर लड़ो 
कांग्रेस ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के नारे लड़की हूं लड़ सकती हूं को टिकट बंटवारे में सबसे बड़ा आधार होगा। सूत्रों की मानें तो योगी शासन के दौरान बेइज्जती, रेप और प्रताड़ना की शिकार हुई महिलाओं की लिस्ट तैयार की जा रही है। इन महिलाओं और उनके करीबी रिश्तेदारों को टिकट देने पर विचार किया जा रहा है। प्रियंका ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में भी इस ओर इशारा किया था कि लड़ने वाली लड़की को पार्टी टिकट देगी। उन्होंने कहा था कि हमारी लिस्ट में ऐसी महिलाएं हैं, जो खड़ा होना चाहती हैं अपने लिए, जो लड़ना चाहती हैं सबके लिए। जिन पर अत्याचार हुआ है। प्रियंका ने मंशा जताई कि कि यदि आपके साथ किसी विधायक ने अत्याचार किया है तो हम आपको टिकट देंगे,आप चुनाव लड़ो, विधायक बनो, सत्ता अपने हाथ में लो और लड़ो।
पीड़िता के परिजनों के संपर्क में प्रियंका
कांग्रेस ने यूपी के चर्चित रेप,प्रताड़ना व बेइज्जती वाले प्रकरणों की लिस्ट तैयार की गई है और पार्टी के रणनीतिकार इन परिवारों के संपर्क में हैं। उन्हें चुनाव मैदान में उतरने राजी किया जाएगी इसके बाद पार्टी टिकट देने का फैसला किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि उन्नाव  गैंगरेप पीड़िता की मां आशा सिंह से चर्चा हो चुकी है, शेष प्रकरणों में पीड़ितों के परिजनों से बातचीत के बाद निर्णय लिया जाएगा। इसमें सपा से कांग्रेस में आई ऋतु सिंह का नाम भी प्रमुखता से शामिल किया गया है। इस युवती को लखीमपुर खीरी के पसगवां ब्लाक में पंचायत चुनाव के नामांकन दाखिल करने से न केवल रोका गया था बल्कि सरेआम उसकी साड़ी खींची गई थी।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.