Type Here to Get Search Results !

जबलपुर में 70 पॉजिटिव, नई गाइड लाइन : शादी में 250 और शव यात्र में 50 की अनुमति

कोरोना की तीसरी लहर, डरने नहीं-सावधानी की जरूरत 

जबलपुर। मध्यप्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर के अलर्ट के बीच जबलपुर में 70 पॉजिटिव मिलने की खबर है। संक्रमण बढ़ते ही ही राज्य शासन के गृह मंत्रलय ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। शासन ने शादी समारोह और शव यात्र में अधिकतम लोगों को संख्या तय कर दी है। शादी में अधिकतम 250 मेहमान ही शामिल होंगे। शव यात्र में 50 लोगों को अनुमति रहेगी। बड़े मेलों पर रोक रहेगी। यह फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कोरोना की समीक्षा बैठक में लिया। बैठक में ही मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर,इंदौर, भोपाल और ग्वालियर के कलेक्टरों से बात की। उन्होंने चारों शहरों में प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा है। बैठक में तय किया गया कि कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर 7 दिन आईसोलेशन किया जाएगा। यह भी माना गया कि तीसरी लहर का पीक 25 से 30 जनवरी के बीच में रहेगा। इस दौरान प्रदेश में हर दिन 19 से 20 हजार केस आ सकते हैं। यह संख्या दूसरी लहर से लगभग डेढ़ गुना होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के केस बढ़ेंगे, लेकिन पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। सतर्कता बरतना जरूरी है। 

स्कूल 50 प्रतिशत क्षमता से चलते रहेंगे ..... 

स्कूलों को लेकर कोई नया प्रतिबंध नहीं है। अभी की तरह ही 50 प्रतिशत की क्षमता से स्कूल चलते रहते हैं। एक बच्चे को सप्ताह में तीन दिन ही बुलाया जाएगा। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से क्लास जारी रहेंगी। 

शादी की संख्या में बैंडबाजा वाले तय नहीं ...

 राज्य शासन ने शादियों में वर और वधू पक्ष दोनों को मिलाकर कुल 250 लोगों को ही अनुमति दी है। इवेंट से जुड़े कैटर्स, बैंड-बाजा वाले इनमें शामिल हैं या नहीं, इस पर कोई आदेश नहीं है। जिले स्तर पर जारी होने वाली गाइडलाइन में में यह संभवत: स्पष्ट होगा। शादी में मेहमान की संख्या तय से ज्यादा होने पर क्या कार्रवाई होगी? क्या फाइन लगेगा, यह भी तय नहीं है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.