Type Here to Get Search Results !

सिहोरा में दिनदहाड़े 4.84 लाख लूटे, हवाई फायर कर भागे, एसपी पहुंचे मौके पर

बरगी में नकाबपोश लुटेरों ने पिता-पुत्र से छीने 84 हजार 

जबलपुर। सिहोरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक फर्म के कर्मचारी पर चाकू से वार कर 4 लाख 84 हजार रुपए से भरा बैग लूट लिया। झंडा बाजार स्थित पीयूष ट्रेडर्स का कर्मचारी मंजू यादव यह रकम बैंक में जमा करने जा रहा था। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बैंक से 50 मीटर पहले लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया और हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी सहित एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा मौके पर पहुंचे और लुटेरों की तलाश में टीमों को सक्रिय किया। 

बचाव करने आए लोगों को धमकाया

सिहोरा थानांतर्गत बाबाताल शिवमंदिर के पास लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि किराना का व्यापार करने वाले पीयूष ट्रेडर्स का कर्मचारी बैग में रकम लेकर बैंक जा रहा था। जैसे ही वह बाबाताल शिव मंदिर के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे बाइक सवार युवकों ने चाकू मारकर झटका देते हुए उसके हाथ से बैग गिरा दिया। बैग जमीन पर गिरते ही लुटेरे रुपए उठाने लगे। इस दौरान जैसे ही आसपास के लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने हवाई फायर कर दिया। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

 बरगी में पिता-पुत्र से लूटे 84 हजार 

 बरगी थानांतर्गत टेक के पास नकाबपोश लुटेरों ने पिता-पुत्र को चाकू अड़ाकर 84 हजार रुपए छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे बाइक से सिवनी की तरफ भाग निकले। इससे पूर्व भी लुटेरे भेड़ाघाट और बेलखेड़ा में इसी तरह की लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया, कि बरगी निगरी निवासी पेशे से किसान 27 वर्षीय अभिषेक पटेल अपने पिता मुकेश पटेल के साथ 3 जनवरी को एसबीआई बरगी से 84 हजार रुपए निकालकर घर जा रहे थे, तभी सालीवाड़ा के पास बाइक सवार दो बदमाशों ओवरटेक कर उनके सामने बाइक अड़ा कर रोक लिया। इससे पिता-पुत्र घबरा गए और फिर नकाबपोश बदमाशों ने चाकू अड़ाकर रुपयों वाला बैग छीन लिया। पुलिस हुलिया के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.