Type Here to Get Search Results !

जबलपुर में कोरोना का नया रिकार्ड, 349 नए पॉजिटिव केस मिले

आरडीयू का विश्वविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव निरस्त 

जबलपुर। कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ने के साथ ही संक्रमण की तीसरी लहर में मौत के आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। जबलपुर में गुरुवार को मिली रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के 349 नए केस सामने आए हैं। एक्टिव केसों की संख्या 1587 हो गई है, वहीं 89 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। कोरोना की रफ्तार तेज होने के कारण रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में राज्यपाल की मौजूदगी में आयोजित दीक्षांत समारोह में दर्जनों पदकधारियों सहित विश्वविद्यालय कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद विवि प्रशासन ने विश्वविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव निरस्त कर दिया है। 15 जनवरी से ये बड़ा आयोजन होना था जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्रएं बाहर से आना था। इसके लिए एनएसयूआई ने भी मांग की थी कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर युवा उत्सव रद्द किया जाए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.