जबलपुर। कोरोना के साये में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब पदक हासिल करने आए कुछ लोगों के मोबाइल फोन पर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी आई। वहीं समारोह में शामिल विश्वविद्यालय कर्मियों सहित राज्यपाल का दंड पकड़ने वाले कर्मचारी को भी पॉजिटिव बताया गया। जिन पदकधारियों को संक्रमित बताया गया उन्होने बीती 11 जनवरी को सेम्पल दिया था जिनकी आज रिपोर्ट मिली। वहीं कोरोना की तीसरी लहर की दहशत के बीच बुधवार को जबलपुर में 277 नए केस मिलने की खबर है। वहीं वेटरनरी यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों व मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारी के पॉजिटिव होने की जानकारी मिली है।
गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में बच्चे नहीं होंगे शामिल
मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्र मण को देखते हुए सरकार ने 26 जनवरी के लिए आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक गणतंत्र दिवस को प्रदेश के सभी स्कूलों में होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्र म में पहली से 10वीं तक के बच्चे शामिल नहीं होंगे। इस संबंध में लोक शिक्षण आयुक्त की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश भी जारी कर दिया गया है। आदेश सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों पर लागू होगा। मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 46 जिलों में 3639 नए पॉजिटिव मिले हैं। तीसरी लहर अब तक 12 की जान ले चुकी है,इनमें जबलपुर की दो मौत शामिल हैं।