Type Here to Get Search Results !

जबलपुर में कोरोना संक्रमण का विस्फोट, 242 नए पॉजिटिव केस मिले

स्कूलें अभी बंद नहीं होंगी, सीएम बोले-50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलेंगे

 जबलपुर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की रोकथाम के प्रयास के बीच जबलपुर में सोमवार की शाम मिली रिपोर्ट में संक्रमण का विस्फोट हुआ। यहां 242 नए पॉटिटिव केस मिले हैं। एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 865 हो गई, वहीं 21 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। कोरोना के केस तेजी से बढ़ने के कारण प्रशासन चिंतित है, वहीं भोपाल में कोरोना की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने कहा है कि अभी स्कूल बंद नहीं होंगे और 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ चलते रहेंगे। मध्यप्रदेश में तीसरी लहर में पहली बार कोरोना संक्रमण से युवती की मौत हुई है। 22 साल की यह युवती सागर की रहने वाली थी। उसे 10 दिन से सर्दी और बुखार था। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे दो दिन पहले बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले गए थे। डॉक्टरों ने युवती की मौत की वजह कोविड निमोनिया कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट बताया है। इसके अलावा एक मौत छतरपुर में भी हुई है। अब तक हुई मौतों में ज्यादातर मरीजों की उम्र 50 के ऊपर थीं। मध्यप्रदेश में 15 दिसंबर 2021 के बाद अब तक कोरोना से 10 मौतें हुई हैं, इनमें जबलपुर के एक बुजुर्ग की मौत भी शामिल बताई गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.