क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक के बाद सरकार का फरमान
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। इंदौर और भोपाल में दूसरी लहर की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। इनमें डेल्टा और ओमिक्रॉन दोनों वैरिएंट से संक्रमित मरीज सामने आए हैं। मंगलवार की शाम मिली रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल में 126 और जबलपुर में 23 पॉजिटिव मिलने की खबर है। क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक के बाद सरकार ने कहा है राज्य में फिलहाल नाईट कफ्यरू लगाया गया है, लेकिन अन्य कोई पाबंदी नहीं है , वहीं बुधवार से मुंह खुला रखने वाले यानि बिना मास्क लगाने वालों पर 2 सौ रुपए जुर्माना अनिवार्य कर दिया गया है । प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर भोपाल क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में संक्रमण रोकने के उपायोंे पर चर्चा की गई। बैठक के बाद भोपाल के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि भोपाल जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में कोरोना की वर्तमान स्थिति को लेकर समीक्षा की गई। भोपाल में बुधवार से मास्क का अभियान फिर शुरू किया जा रहा है। जो लोग मास्क के बगैर मिलेंगे, उन पर 200 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में फिलहाल वीकएंड कफ्यरू जैसी स्थिति नहीं है, हालांकि रात्रि कालीन कफ्यरू जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में आवश्यकता अनुरूप पाबंदियों पर कदम उठाए जाएंगे। मेलों और स्कूलों के संबंध में मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा पूर्व अनुमति से चल रहे मेलों में यदि भीड़ अधिक हुई तो उन्हें रोका जाएगा। वहीं स्कूलों में अभी बच्चों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है इसलिए स्कूल बंद नहीं किए जाएंगे। समय आने पर इस दिशा में समुचित कार्रवाई की जाएगी।