नई दिल्ली। भारत सहित दुनिया के तमाम देश कोरोन के नए वैरियंट ओमिक्रॉन से जूझ रहे हैं, वहीं ओमिक्रॉन के नए स्टेन बीए-2 का खतरा बढ़ गया है। इस खतरनाक वैरियंट की एंट्री मध्यप्रदेश में होने की खबर है। बताया जाता है कि सर्वाधिक संक्रमण से परेशान इंदौर में बीए-2 से संक्रमित 16 केस मिले हैं।
कम्युनिटी ट्रांसमीशन के खतरे से प्रशासन की चुनौती
कोरोना के ओमिक्रॉन वर्जन के बीच वायरस के एक और वैरिएंट का खतरा मंडराने लगा है। इस वैरिएंट को बीए-2 नाम दिया गया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट बीए-2 ने दस्तक दे दी है। ओमिक्रॉन के नए स्ट्रेन से यहां 16 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 6 बच्चे भी हैं। वहीं, देशभर से 530 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं। यूके, ऑस्ट्रेलिया और डेनमार्क में भी इसके केस सामने आए हैं। यह वैरिएंट ओमिक्रॉन की तरह ही तेजी से फैलता है। ऐसे में इसकी पहचान न होने पर इसके संक्रमण को रोक पाना बड़ी चुनौती है। चिंता की बात यह है कि टेस्ट किट की पकड़ में भी नहीं आ रहा है। इसी वजह से इसे स्टेल्थ यानी छिपा हुआ वर्जन कहा जा रहा है। ब्रिटेन, स्वीडन और सिंगापुर में से हर एक देश ने 100 से ज्यादा सैम्पल जांच के लिए भेजे हैं। ओमिक्रॉन वैरिएंट अब भारत में कम्युनिटी ट्रांसमिशन की स्टेज में पहुंच गया है। फिलहाल देश में लगभग 22 लाख एक्टिव केस मौजूद हैं। ओमिक्रॉन वैरिएंट अब भारत में कम्युनिटी ट्रांसमिशन की स्टेज में पहुंच गया है। फिलहाल देश में लगभग 22 लाख एक्टिव केस मौजूद ह
मौतों के आंकड़े में 92 प्रतिशत उछाल से चिंता बढ़ी