16 घंटे झाड़ियों में पड़ी रही युवक की लाश,पुलिस कर रही पड़ताल
January 05, 2022
0
चरगवां-धूमा रोड पर मृत हालत में मिला किसान
जबलपुर। चरगवां-धूमा मार्ग पर झाड़ियों के बीच एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि चरगवां पुलिस थाने से करीब 13 किलोमीटर दूर सड़क किनारे झाड़ियों में करीब 16 घंटे लाश पड़ी रही। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। मामला एक्सीडेंट का है या हत्या, पुलिस पड़ताल कर रही है।
थाना प्रभारी चरगवां विनोद पाठक ने बताया, कि सूखा सरपंच नवल किशोर दीक्षित ने सूचना दी की सिमरिया मार्ग पर झाड़ियों के नीचे एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान दिख रहे हैं। पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच करते हुए बताया, कि मृत युवक का नाम जयराम पटेल पिता बहादुर पटेल उम्र 38 साल निवासी ग्राम भारतपुर नयानगर है, जो किसानी का काम करता था। जयराम सोमवार को अपने घर से मंगलवार की रात करीब 10 बजे सूखा के लिए निकला था। संभवत: रास्ते में सड़क हादसा हो गया जिसमें युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
Tags