Type Here to Get Search Results !

जबलपुर में फूटा कोरोना बम,152 पॉजिटिव, एक बुजुर्ग की संदिग्ध मौत !

ज्यादातर मरीजों की कांट्रेक्ट हिस्ट्री में बाहर से आने वाले 

जबलपुर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में एक बार फिर चिंताजनक हालात सामने आने लगे हैं। शनिवार की शाम मिली अधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक यहां 152 नए पॉजिटिव केस मिलने से प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। जबलपुर में एक्टिव केसों की संख्या 466 हो गई है और 15 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। खास बात ये कि कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही एक बुजुर्ग की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। बताया जाता है 86 वर्षीय व्यक्ति को पहले आदित्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 

फरवरी की शुरुआत में कोरोना का पीक 

जबलपुर सहित पूरे महाकोशल में अलर्ट जारी होने के साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बीते 7 दिनों में कई गुना बढ़ गई है। इसमें ज्यादतर लोगों की कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री व ट्रवल हिस्ट्री में बताया गया है कि ये मरीज दूसरे राज्यों या शहर की यात्र कर लौटे हैं। सीएमएचओ डॉ रत्नेश कुररिया ने बताया कि बीते दिनों मिले मरीजों में ज्यादातर होम आइसोलेट हैं और स्वास्थ विभाग की टीम उनकी मॉनीटरिंग कर रहीं हैं। उन्होने बताया कि प्रशासन ने कोविड केयर सेंटर तैयार कर लिया है और लोगों से अपील की है कि वे सावधानी रखें। उधर, चिकित्सा विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर पर रिसर्ज जारी रखी है। कानपुर के विशेषज्ञ प्रोफेसर मनींद्र अग्रवाल ने चेताया है कि फरवरी की शुरुआत में ही कोरानेा संक्रमण का पीक होगा, जिसमें केसेस बढेंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.