
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी आज कानपुर में है, जहां वे 12,600 करोड़ रुपए की मेट्रो और
बीपीसीएल परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
इससे पहले उन्होंने आईआईटी कानपुर के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज
कानपुर के लिए दोहरी खुशी का दिन है।
आज एक तरफ कानपुर को मेट्रो जैसी सुविधा मिल रही है।
वहीं दूसरी और टेक्नोलॉजी की दुनिया को आईआईटी कानपुर से आप जैसे अनमोल उपहार भी मिल रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि आज जिन विद्यार्थियों को सम्मान मिला है, उन्हें बहुत-बहुत बधाई।
आज आप जहां पहुंचे हैं, आपने जो योग्यता हासिल की है, उसके पीछे आपके माता पिता, आपके परिवार के लोग
और आपके अध्यापकों जैसे अनेकों लोग होंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि कानपुर भारत के उन चुनिंदा शहरों में से है, जो इतना diverse है।
सत्ती चौरा घाट से लेकर मदारी पासी तक, नाना साहब से लेकर बटुकेश्वर दत्त तक, इस शहर की सैर करते हैं तो ऐ
सा लगता है जैसे हम स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों के गौरव की, उस गौरवशाली अतीत की सैर कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी आज कानपुर के निराला नगर मैदान में एक रैली को भी संबोधित करेंगे और कानपुर मेट्रो को जनता के सामने पेश करेंगे।
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की 1,524 करोड़ रुपए की 356 किलोमीटर
लंबी बीना (मध्य प्रदेश)-पनकी मल्टी प्रोडक्ट पाइपलाइन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
