
ilaf
दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर 5 तस्वीरें शेयर की हैl इसके साथ उन्होंने बताया है कि वह शकुन बत्रा की फिल्म की सोमवार को घोषणा करने वाली हैl हालांकि दीपिका की तस्वीर काफी बोल्ड हैl पहली तस्वीर में दीपिका पादुकोण सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ गोवा के बीच पर बैठी हुई नजर आ रही हैं इस अवसर पर उन्होंने ब्लैक कलर की ब्रालेट और बिकिनी पहन रखी हैl इसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैl
दीपिका ने ब्लैक कलर की ब्रालेट और बिकिनी पहन रखी है
दीपिका पादुकोण फोटो में बीच पर बैठी हुई हैl वह सिद्धांत चतुर्वेदी की ओर देख रही हैl वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी भी उन्हें देख रहे हैंl अगली फोटो में दीपिका पादुकोण सीन समझती हुई नजर आ रही हैl अगली फोटो में दीपिका पादुकोण को समुद्र किनारे देखा जा सकता हैl वह कैमरे की ओर देख रही हैंl वहीं सिद्धांत की पीठ इसमें नजर आ रही हैl अगली फोटो मुंबई की हैl इसमें दीपिका सीन करते हुए देखी जा सकती हैl अगली फोटो में दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और रजत कपूर नजर आ रहे हैंl खास बात यह है कि यह सभी फोटो ब्लैक एंड वाइट में हैl
दीपिका पादुकोण ने तस्वीरें शेयर करते हुए नोट लिखा है
दीपिका पादुकोण ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, '
जी हां, थोड़ा लंबा इंतजार हो गया लेकिन जैसा सभी कहते हैं, जितना लंबा आप वेट करेंगे और जब वह चीज होगीतब आपको ज्यादा अच्छा लगेगाl मुझे लगता है यह सही बात हैl मैं इस अवसर पर बताना चाहती हूं कि मैं कि
सी ऐसी चीज का हिस्सा बनी हूं जो कि जादूई हैl मैं इसके लिए सभी का आभार करती हूं और जल्दी अपना सारा परिश्रम मैं आप लोगों के साथ साझा करने वाली हूंl हम जल्द कल घोषणा करेंगेl'
दीपिका पादुकोण की फोटो हो गई है वायरल
दीपिका ने इसके साथ इसे करण जोहर, शकुन बत्रा, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और अन्य लोगों को टैग किया हैl दीपिका पादुकोण की यह फोटो वायरल हो गई हैl इसे अब तक 9 लाख 63 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैंl दीपिका पादुकोण की बोल्डनेस देखकर लोगों ने हे भगवान, ऑसम, बोल्ड, अमेजिंग, नाइस जैसे कमेंट भी किए हैंl दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी कर ली हैl दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती है।
