Type Here to Get Search Results !

अटल जी की जन्मस्थली ग्वालियर में तरुण शक्ति ने मनाया जन्मदिन

युवाओं का जोश देख परिजन हुए खुश, दिया आशीर्वाद 


ग्वालियर। ग्वालियर के लाड़ले सपूत, देश के अभूतपूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली में शनिवार को तरुण शक्ति संगठन ने उनका जन्मदिन मनाया। तरुण शक्ति के संस्थापक एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटैरया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेवाकार्य किए। अटल जी की जन्मस्थली कमलसिंह का बाग शिंदे की छावनी ग्वालियर पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम में तरुण शक्ति के कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्जवलित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर अटलजी को नमन किया। तरुण शक्ति के कार्यकर्ताओं ने शिंदे की छावनी स्थित निवास पर जाकर अटलजी की भतीजी कांति मिश्र व उनके पति पूर्व एसडीएम ओपी मिश्र से मुलाकात की। वाजपेयी के परिजन युवाओं का जोश देखकर खुश हुए और उन्हें आशीर्वाद दिया। जबलपुर में बल्देवबाग स्थित तरुण शक्ति कार्यालय में अटलजी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर श्याम सिंह ठाकुर, महेंद्र पांडे, बबलू जायसवाल, रोहित सिंघई, एडवोकेट शशांक शुक्ला सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.