कई लोग फस रहे, लेकिन शर्मिदगी में नहीं लिखाते रिपोर्ट
भोपाल। सोशल मीडिया पर साजिशन लोगों को फसाने और ब्लैकमेल करने वाली घटनाओं में इजाफा हो रहा है। ऐसा ही एक मामला प्रदेश के भाजपा नेता के साथ हुआ और वे वीडियो कॉल मे कपड़े उतारने वाली लड़की के झांसे में आने से बच गए। सायबर क्राइम एक्सपर्ट व पुलिस अफसरों ने लोगों को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहते हैं तो ऐसी लड़कियों से अलर्ट रहें।
बात करते-करते टॉपलेस हो गई लड़की............
बताया जाता है कि प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष को वाट्सऐप पर वीडियो कॉल आया। पहला कॉल उन्होने रिसीव नहीं किया, लेकिन उन्हें तत्काल मैसेज आया कि मैं आपकी फेसबुक फ्रेंड हूं और बात करना चाहती हूं। भाजपा नेता ने दूसरा वीडियो कॉल रिसीव किया तो बात शुरू होते ही लड़की ने कपड़े उतारना शुरू कर दिया,उन्होने तत्काल कॉल कट कर दिया और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। सतर्कता से भाजपा नेता सेक्सटॉर्शन से तो बच गए, लेकिन कई लोग ब्लैकमेलिंग के जाल में फस जाते हैं। इंदौर में बीते माह एक स्टूडेंट फस गया था। बताया जाता है कि उसे उसकी फेसबुक फ्रेंड ने वाट्सऐप कॉल किया और न्यूड होकर बातचीत करते हुए कॉल रिकार्ड किया और उसे भेजकर पैसों की डिमांड की। सायबर क्राइम करने वाले इस तरह कई लोगों को फांस रहे हैं और लड़कियों के नाम की आईडी बनाकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। इस संबंध में सायबर क्राइम एक्सपर्ट व पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया में ज्यादा सक्रिय रहने वाले लोग इनसे बचने अलर्ट रहें।