Type Here to Get Search Results !

कचरा की फोटो-वीडियो भेजने पर नकद इनाम, सैकड़ों फोटो आए तो बदला नियम

ग्वालियर नगर निगम ने स्वच्छता के लिए जागरूक करने अभियान चलाया 

ग्वालियर। नगर निगम ने स्वच्छता अभियान में कचरे से कमाई बनाम जागरूकता का अभियान शुरू तो किया, लेकिन इसमें तत्काल संशोधन भी कर दिया। पहले नगर निगम ने एक वाट्सएप नंबर जारी कर कचरा की फोटो-वीडियो भेजने वाले को 51 रुपए का इनाम देने का ऐलान किया और इसके लिए जरूरी किया गया कि फोटो भेजने वाले को गूगल-पे या अन्य ई-वालेट यूज करता हो, लेकिन जब लोगों ने कचरे के ढेर के फोटो भेजे तो इनामी योजना के नियम में संशोधन कर कहा गया कि कचरा फेकने वाले का फोटो-वीडियो भेजने पर 51 रुपए तत्काल दिए जाएंगे।

 एक दिन में आए करीब 5 सौ फोटो ....................

सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए ग्वालियर नगर निगम की सीमा में कचरा फेकने वालों के फोटो-वीडियो दिए गए वॉटसऐप नंबर पर शेयर करने वाले को तत्काल 51 रु पए का नकद इनाम देने का ऐलान किया गया। इसमें शर्त रखी गई कि जिस मोबाइल नंबर से आपने वॉटसऐप पर फोटो और वीडियो भेजा है उस पर आप फोन-पे, गूगल-पे और अन्य ई-वॉलेट का यूज भी करते हों। पहले ही दिन करीब 5 सौ वीडियो-फोटो दिए गए वाट्सऐप नंबर पर आ गए। इनमें अधिकतर कचरे के ढेर और चौराहों-गलियों में फैली गंदगी के रहे। इसके बाद किसी भी यूजर को इनाम नहीं मिल सका क्योंकि नगर निगम ने नियम में संशोधन कर कहा कि स्वच्छता को बढ़ावा देने व लोगों को जागरूक करने कचरा फेंकने वाले व्यक्ति का फोटो या वीडियो भेजा जाए। बताया जाता है कि नगर निगम कमिश्नर किशोर कान्याल ने वाट्सऐप मैसेज भेजकर जनता को बताया कि किस तरह के फोटो-वीडियो भेजना है, जिसमें कचरा फेकने वाला स्पष्ट नजर आए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.