Type Here to Get Search Results !

खेत में बाड़ी लगाने के विवाद पर जीजा-साले ने किया कत्ल

गोसलपुर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी 

जबलपुर। गोसलपुर रामनगर में दोहरे कत्ल की वारदात से सनसनी फैल गई। खेत में लाला कोल और उसकी पत्नी वर्षा की कुल्हाड़ी से जीजा-साले ने हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने गांधी उर्फ दिप्पू तथा उसके जीजा दीपक कोल के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। गोसलपुर पुलिस ने बताया कि कल शाम को रामनगर निवासी 45 वर्षीय लाला कोल एवं उसकी पत्नी वर्षा पर किसी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हमले में लाला कोल की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसकी पत्नी वर्षा को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक लाला की 13 वर्षीय बेटी कल्पना ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया है कि वह स्कूल से वापस अपने घर पहुंची थी। घर पर उसकी बहन रश्मि थी और मम्मी पापा खेत गए हुए थे। खेत पहुंची तो देखा कि गांव का रहने वाला गांधी उर्फ दिप्पू उर्फ दीपक कोल एवं उसका सुहागी वाला जीजा दीपक कोल उसके खेत में बाड़ी लगा रहे हैं। पिता लाला कोल ने मना किया तो दोनों ने गाली गलौज शुरू कर दी, पिता ने विरोध किया तो गांधी उर्फ दीपू और उसके जीजा दीपक कोल ने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मां वर्षा बीच-बचाव करने गई तो दोनों ने मारपीट करते उनके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

 बेटी ने भागकर बचाई जान............ 

माता-पिता पर कुल्हाड़ी से हमला होते देख कल्पना दौड़ते हुए घर पहुंची और अपनी बहन को पूरी वारदात बताई। कल्पना का कहना था कि वह मौके से नहीं भागती तो आरोपी उसकी भी हत्या कर देते। कल्पना अपनी बहन और गांव के अन्य लोगों को लेकर मौके पर पहुंची तो देखा कि पिता लाला कोल की मौत हो चुकी थी। मां की सांसें चल रहीं थीं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी गांधी उर्फ दिप्पू उर्फ दीपक कोल निवासी रामनगर एवं दीपक कोल निवासी सुहागी की तलाश शुरू कर दी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.