Type Here to Get Search Results !

दादा कोंडके जैसी द्विअर्थी बातों से मेडिकल यूनिवर्सिटी की महिलाकर्मी असहज




कुलपति तक पहुंची शिकायत, नाराज महिला स्टाफ लामबंद
जबलपुर। मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विवि (एमयू) में मराठी फिल्मों के चर्चित अभिनेता-निर्माता दादा कोंडके जैसे द्विअर्थी संवाद के कारण एक अधिकारी से महिला स्टाफ खासा असहज है। विवि से लेकर मेडिकल कॉलेज व सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अधिकारी के डबल मीनिंग वाले बर्ताव से परेशान महिला कर्मचारियों ने इसकी शिकायत उच्च स्तर पर की है।
   बताया जाता है कि महिला कर्मियों ने एकजुट होकर इसकी शिकायत मौखिक तौर पर कुलपति से भी की है। सूत्रों की मानें तो उक्त अधिकारी के पास ड्यूटी पर तैनात महिला स्टाफ अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अपनी पीड़ा व्यक्त कर चुकी हैं, जिसमें कहा गया कि उनके अधिकारी अपने चैंबर में काम के दौरान डबल मीनिंग वाले शब्दों में बात करते हैं, जो कि अशोभनीय है। कई बार इस पर आपत्ति जताने के बाद भी अधिकारी का रवैया नहीं बदला तो पूरा महिला स्टाफ अब इसके खिलाफ लामबंद होने की तैयारी में है।
पहले भी आ चुके है विवादों में
बताते हैं कि उक्त अधिकारी अपने पत्र और व्यवहार को लेकर पहले भी कई बार विवादों में आ चुके हैं, लेकिन शिकायतकर्ताओं द्वारा लिखित शिकायत न किए जाने के कारण उक्त अधिकारी के खिलाफ एक्शन लेने में विवि प्रशासन भी पीछे रहा है।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.