Type Here to Get Search Results !

संगठन में फूंकी जान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अन्नू का सफल रहा कम्युनिकेशन प्लान


अपनेपन की डोर से बंध गया कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन 

जबलपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन सालों बाद छोटे-बड़े कांग्रेसियों को अपनेपन की डोर में बांधने में सफल रहा। कार्यकर्ता व नए-पुराने पदाधिकारियों को जोड़ने नए नगर अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू का कम्युनिकेशन प्लान सबको भा गया। मौसम की बेरुखी के बाद भी जिस तरह से अन्नू और उनकी टीम ने मोर्चा संभाला, वह अद्वितीय था। ऐसा कहने वालों की कमी नहीं है कि यदि मौसम साथ देता तो कार्यक्रम इतिहास रच देता।

 एक-एक को किया याद, छोटे-बड़े सब दिखे साथ.

 पाटी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए अन्नू और टीम अन्नू ने एक-एक कांग्रेसी को याद किया। वॉटसएपबाजी-विज्ञप्ति बाजी से अलहदा एक-एक कार्यकर्ता को फोन कर आयोजन की जानकारी देते हुए विनम्रता से उन्हें आमंत्रित किया गया। इसी आमंत्रण ने कांग्रेसियों को अपनेपन के धागे में पिरो दिया। सम्मेलन में आम-खास सभी नेता एक साथ दिखे। वंदेमातरम और ध्वजवंदन के दौरान ऐसा अनुशासन भी लंबे समय बाद देखा गया। महिलाओं को सम्मान, बड़ों को आदर, छोटों को दुलार सहित मेजबानी की हर रस्म में अन्नू चर्चा में बने रहे। 

जनहित-शहर हित का संकल्प,वरिष्ठजनों का रहेगा नेतृत्व

बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि जनहित-शहर हित के लिए वे कृत संकल्पित हैं और वरिष्ठजनों के नेतृत्व में शहर के लिए अपनी ऊर्जा लगाएंगे। उन्होने कहा कि हम चुनावी सफलता के लिए तो काम करेंगे ही, साथ ही पार्टी को एकजुट, अनुशासित रखने की दिशा में भी आगे बढ़ेंगे। 

 सकारात्मकता और आक्रामकता में सामंजस्य

अन्नू ने कहा कि वे जनहित और विकास के मुद्दे पर सत्ताधारी दल के साथ सहयोगात्मक और सकारात्मक रुख अपनाएंगे, लेकिन जहां लगेगा कि किसी नीति, फै सले या व्यवस्था से शहर का अहित होगा, वहां वे आक्रामकता अपनाएंगे। वे ही नहीं उनकी टीम और पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सशक्त जागरूक भूमिका का निर्वहन करेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.