Type Here to Get Search Results !

बड़ेरिया मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल में हार्ट पेशेंट को लगाया घुलने वाला स्टेंट

महाकोशल में पहली बार विशेषज्ञों ने की 32 साल के युवक की सफल सजर्री 

जबलपुर। हृदय घात से पीड़ित 32 वर्षीय युवक को उस वक्त नया जीवन मिल गया, जब चिकित्सक विशेषज्ञों ने उसके हृदय की धमनियों में घुलने वाला स्टेंट सफलता पूर्वक लगा दिया। महाकोशल अंचल में पहली बार बड़ेरिया मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञों द्वारा की गई सजर्री में यह सफलता मिली। सफल ऑपरेशन के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेस में विशेषज्ञ डॉ . दिलीप तिवारी व डॉ. अमजद अली ने बताया कि 32 वर्षीय युवक को उसके परिजन हृदय घात के कारण अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां पर जब मरीज की एंजियोग्राफी की गई तो हार्ट की मुख्य नली 100 प्रतिशत बंद है। ऐसी स्थिति में हमने मरीज को घुलने वाला स्टेंट लगाने का निर्णय लिया। परिजनों की अनुमति के बाद मरीज को ऑपरेट किया, जो सफल रहा। मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ है। कांफ्रेस में डायरेक्टर राजीव बड़ेरिया ने बताया यह सुविधा शहर में भी उपलब्ध है, जिसके चलते मरीजों को दूसरे शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। मरीज की उम्र कम थी और कम उग्र में हृदय की नलियों में मेटल का स्टेंट डालने से भविष्य में इसका खतरा बना रहता है। यह स्टेंट 6 माह से लेकर 2 वर्ष के बीच घुल जाता है। घुलनशील होने के कारण भविष्य में खून का थक्का जमने का खतरा कम होता है। ग्लोबल ग्रुप के चेयरमैन सौरभ बड़ेरिया ने चिकित्सकों के सफल ऑपरेशन पर बधाई दी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.