Type Here to Get Search Results !

पंच परमेश्वर चुनने बजे नगाड़े, एमपी में पंचायत चुनाव का ऐलान

6-9 जनवरी और 16 फरवरी को होगी वोटिंग, आचार संहिता लागू

 भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना की तीसरी संभावित लहर की चर्चा के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का आज एलान हो गया। इसके साथ ही चुनाव वाले क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव तीन चरणों में होंने वाले चुनावों के पहले और दूसरे चरण के लिए नामांकन 13 दिसंबर से जमा होंगे जबकि तीसरे चरण के लिए 30 दिसंबर से नामांकन लिए जाएंगे। पहले चरण में 9 जिलों में 6 जनवरी को मतदान होगा। दूसरे चरण में सात जिलों में 28 जनवरी को और तीसरे चरण में 36 जिलों में 16 फरवरी को मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की घोषणा करते हुए बताया कि इसके पहले वर्ष 2014-15 में पंचायतों के आम चुनाव हुए थे। इसमें 841 जिला पंचायत सदस्य, 6 हजार 774 जनपद पंचायत सदस्य, 22 हजार 604 सरपंच तथा 3 लाख 60 हजार 847 पंच पद के चुनाव कराए गए थे। इनका कार्यकाल मार्च 2020 में समाप्त हो चुका है और 114 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल मार्च 2022 के बाद पूर्ण होगा। इन पंचायतों में पंच एवं सरपंच के चुनाव अलग से कराए जाएंगे। प्रदेश के 52 जिलों में 859 जिला पंचायत सदस्य, 313 जनपदों में 6 हजार 727 जनपद पंचायत सदस्य, 22 हजार 581 ग्राम पंचायतों में इतने ही सरपंच और 3 लाख 62 हजार 754 पंचों के चुनाव कराने का निर्णय राज्य निर्वाचन आयोग ने लिया है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा पंचायत राज अधिनियम में धारा 9 क स्थापित कराए जाने के बाद यह चुनाव कराए इसके अनुसार कराए जा रहे है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.