
बैंकर्स हितग्राही मूलक ऋण योजनाओं के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए ग्रामवार शिविर आयोजित करें। ऋण के लिए आवेदनकर्ता के आवेदनों कि कमियों को मौके पर ही दूर कराएं एवं ऋण प्रकरण स्वीकृत करें। ऋण प्रकरण स्वीकृति उपरांत स्वीकृत राशि वितरण में भी अनावश्यक विलंब नही करें। उन्होंने 27 दिसम्बर, 2021 को आयोजित शिविरों की तिथियों एवं स्थल भी निर्धारित किए। यह निर्देश जिले के समस्त बैंकर्स के प्रबंधकों एवं समन्वयकों की आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित द्वारा दिए गए। आयोजित बैठक में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं क्षेत्री बैंकर्स के प्रबंधक एवं समन्वयक वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री दीक्षित ने स्व सहायता समूहों के ऋण प्रकरणों की स्वीकृति एवं वितरण संख्या बहुत कम होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की तथा सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने समझाईश जिल के समस्त बैंकर्स को दी।
उन्होंने कहा कि जिन बैंकर्स के पास स्थानीय स्तर पर ऋण प्रकरण स्वीकृत करने के अधिकार नही है वे ऋण प्रकरणों में आवश्यक पूर्तियां कराकर उच्च कार्यालय को स्वीकृति हेतु प्रेषित करें।
इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमति प्रीति यादव, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक श्री पंचाक्षरी सहित बैंक प्रबंधक एवं समन्वयक मौजूद रहे।