Type Here to Get Search Results !

छिंदवाड़ा में चिपके मुख्यमंत्री लापता के परचे, प्रशासन ने हटवाए

छात्र-छात्रओं की तरफ से लिखा- जो सीएम तक पहुंचाएगा उसे लाखों बच्चों की दुआ मिलेगी

 छिंदवाड़ा। प्रदेश में छात्र-छात्रओं के लिए बड़ी-बड़ी बातें करने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से छिंदवाड़ा के युवा नाराज हैं। कलेक्ट्रेट के मुख्य मार्गों की कुछ दीवारों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लापता होने के परचे चिपके पाए गए। यह जानकारी जैसे ही प्रशासन को मिली तो आनन-फानन में इन परचों को दीवार से हटाया तथा परचा-पोस्टर लगाने वाले शरारती तत्वों की तलाश शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि गत दिवस रात में शरारती तत्वों ने सुनियोजित तरीके से कलेक्ट्रेट मार्ग पर परचे चिपकाए जिससे मंगलवार की सुबह ही अधिकारियों की जानकारी में ये बात आ गई। सूचना मिलने के बाद एसडीएम अतुल सिंह और सीएसपी मोती लाल कुशवाहा ने दीवारों से परचे हटवाए और शहर में टीम भेजकर परचों की पड़ताल करवाई। पुलिस ने जिला प्रशासन को बताया है कि परचे शहर में अन्य स्थानों पर नहीं लगाए जा सके। 

पर्चे में लिखा है छात्रों के लिए मामा हुए लापता........ 

छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास लगाए गए पोस्टर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की फोटो के ऊपर तीन बार लापता लिखा है। वहीं परचे में मुख्यमंत्री की फोटो के नीचे लिखा है- ‘‘मामा लापता है, छात्रों को मिल नहीं रहे है न ही छात्रों की आवाज सुन रहे हैं, 4 साल से वैकेंसी निकालवा नहीं रहे हैं, एमपीपीएससी 2019/20 का रजिल्ट निकलवा नहीं रहे हैं ,एमपीपीएससी 2021 की वेकेन्सी का भी कोई पता नहीं है इतना ही नहीं पीईबी की भर्तियां 3-4 साल से निकल नहीं रही है, जिसके कारण लाखों एमपीपीएससी/ पीईबी छात्र- छात्रएं डिप्रेशन में है, जिस भी सज्जन को मामा जी दिखें कृपया उन्हें ये जानकारी देना। इनाम जो भी मामा जी तक हमारी बात बहुत पहुंचाएगा उसे लाखों अभ्यार्थियों की दुआएं लगेगी। (बेरोजगार है पैसे नहीं है हमारे पास) प्रेषक समस्त एमपीपीएससी/ पीईबी अभ्यार्थी ’’

 परचे हटवाकर प्रशासन ने साधी चुप्पी..............

. कलेक्ट्रेट जाने वाले वाले मार्ग पर कई स्थानों पर चिपके परचे हटवाने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली। जहां पूरे छिंदवाड़ा जिले में धारा 144 लागू है ऐसे में संवेदनशील समङो जाने वाले कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास इस तरह के पोस्टर लगाना प्रशासन की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। वहीं इस संबंध में अधिकृत तौर पर किसी अधिकारी ने कोई जानकारी नहीं दी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.