
नई दिल्ली ।
दिल्ली-
एनसीआर की नामी मार्केट सरोजनीनगर में शनिवार को रविवार को दुकानें आड और इवेन के आधार पर खुलेंगी।
जिला प्रशासन की ओर से यह फैसला दिल्ली हाई कोर्ट की संख्त टिप्पणी के बाद किया गया है।
बता दें कि ओमिक्रोन के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए सरोजनी नगर मार्केट में 25 और 26 दिसंबर को विषम-
सम की व्यवस्था लागू कर दी गई है।
क्रिसमस और नाव वर्ष के उत्सव के मद्देनजर सरोजनी नगर मार्केट में पिछले कुछ दिनों से ज्यादा भीड़ हो रही थी। भीड़ के बीच धक्कामुक्की के कई वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए तो प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। इस बारे में जिला प्रशासन ने शुक्रवार को मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और दुकानदारों के साथ बैठक की और उसके बाद यह निर्णय लिया।
एसडीएम वसंत विहार अंकुर प्रकाश मिश्राम ने मार्केट में 25 और 26 दिसंबर को विषम-
सम की व्यवस्था लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
सरोजिनी नगर मार्केट में खरीदादी करते हुए लोगों के भारी भीड़ की हालिया तस्वीर व वीडियो देखने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों पर सवाल उठाया।
बाजार में हजारों लोगों की भीड़ पर चिंता व्यक्त करते हुए न्यायमूर्ति विपिन सांघी व न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने टिप्पणी की कि काेरोना हो या न हो, लेकिन जो हमने देखा वह भयावह है। भगदड़ मच सकती है। सैकड़ों मौतें हो सकती हैं।
पीठ ने न्यायालय द्वारा पारित पिछले दो आदेशों का पालन न करने पर नगर निगम और दिल्ली पुलिस सहित अधिकारियों की खिंचाई की।
