Type Here to Get Search Results !

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा कटनी नगर निगम का राजस्व निरीक्षक

पिता की मौत के बाद रिकार्ड में नाम चढ़ाने मांग रह था रुपए 

जबलपुर। लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने कटनी नगर निगम के राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। राजस्व निरीक्षक ने एक युवक से पिता की मौत के बाद रिकार्ड में नाम दर्ज करने के लिए 6 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। नगर पालिक निगम कटनी परिसर में हुई लोकायुक्त की कार्रवाई से मौके पर घंटों खलबली मची रही। डीएसपी लोकायुक्त जेपी वर्मा ने बताया कि सुरेश कुमार वंशकार निवासी काबर जी वार्ड भट्टा मोहल्ला कटनी ने पिता के मृत्यु हो जाने के बाद मकान को अपने नाम पर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था। पिता का नाम हटाकर पुत्र का नाम रिकॉर्ड में दर्ज करने के एवज में नगर पालिक निगम में सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ राकेश श्रीवास्तव रुपयों की मांग कर रहा था। सुरेश कुमार वंशकार ने मामले की शिकायत लोकायुक्त एसपी संजय साहू से की थी। शिकायत पर कटनी पहुंची लोकायुक्त टीम ने राकेश श्रीवास्तव को नगर पालिक निगम परिसर में शिकायतकर्ता सुरेश कुमार से 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई दौरान निरीक्षक भूपेंद्र दीवान, निरीक्षक नरेश बेहरा, आरक्षक गोविंद सिंह राजपूत, विजय बिष्ट, अंकित दाहिया एवं राकेश विश्वकर्मा मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.