गोपाला रिसोर्ट में मिले संगठन के मंत्र
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता एक विचारधारा के लिए कार्य करता है और प्रशिक्षण के माध्यम से हम जहाँ अपने को अपडेट करते है वही विचारधारा को पोषित करते है यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने भाजपा जबलपुर महानगर के जिला प्रशिक्षण वर्ग में वृन्दावन गोपाला रिसार्ट न्यू भेड़ाघाट में प्रशिक्षार्थीयो को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा हम सांस्कृतिक राष्ट्रवाद कर विचार को सिर्फ कहते ही नही बल्कि उसे परिलक्षित करने का कार्य भी सरकार और संगठन के माध्यम से कर रहे है और इसीलिए हम मानते है कि उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक भारत एक है। उन्होंने कहा हम विचार के साथ जुड़े है व्यक्ति के साथ नही क्योकि व्यक्ति तो आते जाते रहते है किन्तु विचार शाश्वत है इसीलिए यह प्रशिक्षण वर्ग हमे अपने कार्य के प्रति और अधिक मजबूती से कार्य करने के लिए तैयार करता है।
जिला कार्यसमिति में मंथन.........
भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के पूर्व जबलपुर महानगर की जिला कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया। जिला कार्यसमिति की बैठक की प्रस्तावना रखते हुए नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर ने कहा हमारे संगठन की परंपरा है कि राष्ट्रीय कार्यसमिति के बाद प्रदेश कार्यसमिति और फिर जिला कार्यसमिति की बैठक और इसके बाद मंडलो की कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में जिला कार्यसमिति की बैठक आज प्रशिक्षण वर्ग के साथ ही आयोजित की गई है। नगर अध्यक्ष ने कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समयकाल के साथ ही अनेको परिवर्तन होते रहते है जिनमे वैश्विक, राजनैतिक, सामाजिक, आपदा, घटना दुर्घटना होती है उस पर हमारा राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व चिंतन करता है उस पर चर्चा होती है और प्रस्ताव बनाया जाता है जिसमे समर्थन और सुधार किए जाते है और उस प्रस्ताव को कार्यसमिति की बैठक में पारित किया जाता है।
ार्यसमिति की बैठक में रीवा के पूर्व महापौर और जबलपुर महानगर जिला प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने संबोधित करते हुए आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया। कार्यसमिति बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राममूर्ति मिश्रा ने भी संबोधित किया। जिला कार्यसमिति बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद पाठक, महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, रत्नेश सोनकर, वर्ग प्रभारी दिलीप दुबे, व्यवस्था प्रभारी रिंकू विज के साथ जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री शामिल हुए।