Type Here to Get Search Results !

पालकी में निकले भिंड एसपी, ढोल-नगाड़ों पर नाचे पुलिस कर्मी

अमेजन पर गांजा की ऑनलाइन डिलिवरी से चर्चा में आए मनोज कुमार सिंह को अनूठी विदाई

 भोपाल। भिंड से हाल ही में स्थानांतरित हुए एसपी मनोज कुमार सिंह को उनके अधीनस्थ पुलिसकर्मियों ने अनूठी विदाई दी। पुलिसकर्मियों ने एसपी को फूलों से सजी पालकी में बैठाकर विदा किया। पुलिसकर्मी ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरक रहे थे। इस अनूठी विदाई का वीडियो वायरल हो रहा है, लोग इसे पुलिस महकमे और लोगों की आत्मीयता से जोड़कर सकारात्मक कमेंट कर रहे हैं। विदा लेते एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मैंने को-ऑपरेटिव पुलिसिंग का उदाहरण पेश किया और जनता के सहयोग से कोरोना संकटकाल व बाढ़ के हालातों में कार्य किया उससे मुङो जो सम्मान मिला उससे खुश हूं। विदाई समारोह में नवागत एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान, कलेक्टर डॉ सतीश कुमार सहित पुलिस के आला अधिकारियों सहित कई गणमान्य मौजूद थे। मनोज कुमार सिंह ने अमेजन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से गांजा की ऑनलाइन डिलीवरी के चौंकाने वाले मामले का पर्दाफाश किया था। इस खुलासे के बाद मनोज देशभर में चर्चा में आ गए थे। इसके बाद उनका तबादल भिंड से कर दिया गया। कनफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने अचानक हुए इस तबादले की निंदा भी की थी। मनोज कुमार सिंह ने जबलपुर में सीएसपी रहते कई नवाचार किए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.