Type Here to Get Search Results !

सिविल लाइन्स के फ्लैट में मिली डॉक्टर की तीन-चार दिन पुरानी लाश

पुलिस ने दी परिजनों को सूचना, पीएम के लिए भेजा मेडिकल 

जबलपुर। सिविल लाइन्स स्थित अप्सरा अपार्टमेंट में एक डॉक्टर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल, अपार्टमेंट के निवासी बीत 3-4 दिन से फ्लैट से आ रही बदबू से परेशान थे। वहीं वहां रहने वाले डॉक्टर दिनेश साहू के बीते दिनों से न दिखने पर संदेह हुआ तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जाता है कि पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खोलकर देखा तो डॉ साहू की लाश पड़ी थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मामला हार्ट अटैक का लगा, जिसकी पड़ताल के लिए लाश को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 

मदुरै व बेंगलुरू में प्रसिद्ध रहे डॉ साहू 

बताया जाता है कि दीक्षितपुरा के प्रतिष्ठित साहू परिवार में जन्मे डॉ दिनेश साहू ने जबलपुर मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई के बाद मदुरै में नेत्र रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दी और इसके बाद बेंगलुरू चले गए थे। 58 वर्षीय डॉ साहू का बड़ा परिवार है और निवाड़गंज के गल्ला बाजार में उनके परिजनों का कारोबार है। वे बेंगलुरू से आने के बाद सिविल लाइन्स स्थित फ्लैट में रहने लगे थे। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना देने के बाद जांच शुरू कर दी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.