जान बचाने भागे रितेश पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला
छिंदवाड़ा। जिले के परासिया में सोमवार को दिनदहाड़े युवा वकील की हत्या से सनसनी फैल गई। वकील पर उस समय तलवार से हमला किया गया जब वह मुवक्किल के कागज तैयार करवा रहा था। बताया जाता है कि मंगली बाजार चांदामेटा निवासी एडवोकेट रितेश चौरिया (32) पर पीछे से आए दो बाइक सवार तत्त्वों ने तलवार से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रीतेश चोरिया कोर्ट परिसर में किसी मुवक्किल के कागज बनवा रहा था तभी अचानक हमलावर उसकी तरफ दौड़ पड़े। इस दौरान रीतेश कोर्ट परिसर से भागकर समीप ही पेट्रोल पंप के सामने आ गया, जहां हमलावरों ने उसे घेर कर तलवार से हमला कर दिया। बताया जाता है कि रितेश अपनी जान बचाने के लिए भाग कर सामने पेट्रोल पंप में घुस गया लेकिन गंभीर चोटों के कारण बेसुध हो कर पम्प के केबिन में गिर गया। घटना स्थल थाने से कुछ ही मीटर दूर है। मोके पर पुलिस पहुंची तब तक वकील की मृत्यु हो चुकी थी। हमलवारों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।