
नई दिल्ली ।
दिल्ली में कोरोना संक्रमण व ओमिक्रोन के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है।
कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में 'येलो' अलर्ट के रूप में दिल्ली के मंदिरों को भक्तों के लिए बंद कर दिया गया। अगले आदेश तक भक्त मंदिरों में पूजा पाठ नहीं कर सकेंगे।
दरअसल, कोरोना संक्रमण बढ़ने पर दिल्ली सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है।
राजधानी के मुख्य अक्षरधाम मंदिर को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है।
डीडीएमए की बैठक में और सख्ती बढ़ाने के संकेत दिए गए हैं।
डीडीएमए की बैठक में फैसला किया गया है कि येलो अलर्ट के तहत जारी गाइडलाइंस का ग्राउंड लेवल पर पालन करवाना होगा।
कोरोना से हालात बिगड़ने पर तत्काल आपात बैठक कर सख्त निर्णय के सीएम केजरीवाल के सुझाव पर डीडीएम
ए की बैठक में सहमति बनी है।
